फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Police in Action: गैंगस्टरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मुठभेड़ में तीन ढेर होने से अपराधियों में खौफ

Fri, 15 Dec 2023 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब की धरती बड़े गैंगस्टरों की शरणस्थली बनती जा रही थी। इसी धरती से राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या का तानाबाना बुना गया और सिद्धू मूसेवाला से लेकर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां तक की हत्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस इन दिनों एक्शन मोड पर है। पिछले एक सप्ताह में पंजाब पुलिस के तेवर बिल्कुल अलग देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने तीन मुठभेड़ में तीन को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद से गैंगस्टरों में खौफ पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: मानसा में हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में जख्मी

पंजाब की धरती बड़े गैंगस्टरों की शरणस्थली बनती जा रही थी। इसी धरती से राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या का तानाबाना बुना गया और सिद्धू मूसेवाला से लेकर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां तक की हत्या हुई। कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल की कोठी पर फायरिंग कर जिम्मेदारी पंजाब से ली गई है। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था को लेकर कटघरे में थे। लिहाजा, अब पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। पंजाब में करीब 32 गैंग हैं जो किडनैपिंग, हत्या, लूट और दूसरे अपराध में लिप्त हैं। गिरोह से जुड़े सदस्यों के मुताबिक पुलिस का रुख देखकर फिरौती व बदमाशी करने वालों ने अपना प्लान बदलना शुरू कर दिया है। कई दूसरे राज्यों की तरफ जाने लगे हैं।

पंजाब में मौजूदा प्रमख गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पिछले दिनों गोइंदवाल जेल गैंगवार की जिम्मेदारी, सलमान खान को मारने की धमकी, गिप्पी ग्रेवाल की कोठी पर गोलियां चलाने तक की जिम्मेदारी ने ले रखी है। इस गैंग के साथ 1300 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं। गोल्डी बराड़ लॉरेंस नेटवर्क का हिस्सा है।
  • जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद है लेकिन जेल से ही वह नेटवर्क चला रहा है।
  • शेरा खुब्बन गैंग फिरोजपुर में सक्रिय है। इस गैंग से कई बड़े अपराधी जुड़े हैं।
  • सोनू खत्री विदेश में है लेकिन उसके नेटवर्क से भी काफी बदमाश पंजाब में हैं।
  • दिलप्रीत बाबा जेल में बंद है लेकिन पंजाब में नेटवर्क पूरी तरह से चल रहा है।
  • लखबीर लंडा कनाडा में
  • चरणजीत रिंकू रंधावा
  • रमनदीप जज
  • सारज मिंटू का गैंग
  • जसप्रीत सिंह गोपी
  • काला धनौला
  • मनजिंदर मन्ना
  • हरिंदर रिंदा
  • जस्सा हैप्पोवाल
पुलिस द्वारा मारे जा चुके गैंगस्टर..
  1. बंबीहा गुट का दविंदर बंबीहा
  2. हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर
  3. प्रेमा लहौरिया
  4. जयपाल भुल्लर
  5. गुरप्रीत सेखों
  6. शेरा खुब्बन
  7. मनप्रीत सिंह मन्ना
  8. प्रभदीप सिंह
  9. काला धनौला
  10. मनजिंदर मन्ना
  11. सुखदेव सिंह विक्की
  12. शुभम
  13. संजय
पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसी जा रही : डीजीपी
विज्ञापन

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला का कहना है कि पंजाब में कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसी जा रही है और काफी गैंगस्टर जेल में बंद कर दिए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें