फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदेव सिंह हत्याकांड: 10 महीने पहले रची साजिश, AK-47 का किया इंतजाम, पंजाब पुलिस के पत्र से बड़ा खुलासा

Wed, 06 Dec 2023 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला इन दिनों पूरे देश में छाया है। अब इस हत्याकांड का जेल से भी कनेक्शन सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से एके-47 का इंतजाम भी कर लिया गया था। 
विज्ञापन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान में मंगलवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन इस हत्याकांड में अब बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने उनकी हत्या को लेकर मार्च महीने में ही अंदेशा जताया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने एक पत्र मार्च महीने में राजस्थान पुलिस को लिखा था। 

विज्ञापन






पत्र में बताया था कि बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रच रहा है। उसने  वारदात को अंजाम देने की खातिर एके-47 का इंतजाम भी कर लिया था। 

सलमान के करीबियों को बनाते हैं निशाना

गत माह लॉरेंस गैंग ने कनाडा स्थित पंजाबी गायक व अदाकार गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर फायरिंग करवाई थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह धमकी उन्हें सलमान खान से दोस्ती बढ़ाने की वजह से दी गई थी। फेसबुक पर पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि इसके बाद गिप्पी ग्रेवाल ने मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था न तो सलमान खान मेरा दोस्त है और न ही मेरी उनसे कोई दुश्मनी है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके घर पर हमला क्यों हुआ?

विज्ञापन


पंजाब की जेलों में बढ़ी सुरक्षा

उधर, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जेलों में बंद गैंगस्टरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अगर राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट लेकर जाना चाहती है तो आरोपी को राजस्थान भेजा जाएगा। गत डेढ़ साल से पंजाब पुलिस गैंगस्टरों और आतंकियों के खिलाफ लगातार मुहिम में जुटी हुई है। अब तक 700 से ज्यादा गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं जबकि 10 से ज्यादा आतंकी मॉडयूल का खुलासा किया जा चुका है। 

विज्ञापन

छह घंटे तक पुलिस ने 10 सीमावर्ती जिलों में चलाया ऑपरेशन

उधर, बुधवार को पंजाब पुलिस ने 10 सीमावर्ती जिलों में छह घंटे तक विशेष ऑपरेशन सील-5 चलाया। अभियान में 23 केस दर्ज कर 26 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 211 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 271 वाहनों का चालान कर 46 को जब्त किया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला का कहना है कि ऑपरेशन का उद्देश्य गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के अलावा नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी पर नजर रखना था। इस तरह के ऑपरेशन भविष्य में भी चलाए जाएंगे। पुलिस की तरफ से यह ऑपरेशन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया। 

चार सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ सीमा साझा करने वाले सीमा पर नाके लगाए गए थे। पुलिस ने पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा में 130 एंट्री प्वाइंटों पर विशेष नाकेबंदी कर वाहनों से लेकर सभी लोगों की जांच की गई। प्रत्येक एरिया डीएसपी की देखरेख में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। वाहनों की जांच करने के अलावा पुलिस टीमों ने वाहन मोबाइल एप का उपयोग करके उनके पंजीकरण नंबरों को भी सत्यापित किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें