फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली में मारा छापा, 15 करोड़ की नशीली दवा पकड़ी

Sun, 06 Sep 2020 04:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली के नरेला स्थित एक फार्मा कंपनी न्यूटेक हेल्थकेयर के गोदाम से 15 करोड़ रुपये मूल्य की 2.8 करोड़ से ज्यादा गोलियां, कैप्सूल बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे को तौर पर किया जाता है। इनमें क्लोविडोल और ट्रामाडोल टेबलेट भी शामिल हैं। इस कामयाबी की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नरेला स्थित गोदाम जिस कंपनी का है, उसके मालिक कृष्ण अरोड़ा और उसके बेटे गौरव अरोड़ा को पुलिस ने गत 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था। बाप-बेटा मेडिकल नशा बनाने और सप्लाई करने के काम में शामिल बताए गए हैं। डीजीपी की अनुसार, अरोड़ा पिता-पुत्र देश के 17 राज्यों में मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के 60-70 फीसदी हिस्से पर अपना कब्जा रखते हैं और इस कारोबार से हर महीने करीब 18-20 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। पिता-पुत्र का मथुरा गैंग और आगरा गैंग से भी संबंध रहा है, जिनका भंडाफोड़ गत जुलाई माह में बरनाला पुलिस ने किया था। 

आगरा गैंग से पूछताछ के बाद पिता-पुत्र तक पहुंची पुलिस  
आगरा गैंग के सरगना अरोड़ा बंधु- हरीश अरोड़ा और कपिल अरोड़ा से पूछताछ के बाद ही पुलिस न्यू टेटेक हेल्थ केयर के मालिक तक पहुंची थी। अरोड़ा पिता-पुत्र से पूछताछ के आधार पर पंजाब पुलिस दोनों को लेकर दिल्ली गई थी। इससे पहले इन दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में कई स्थानों पर छापे भी मारे थे। पिता-पुत्र सात सितंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मा कंपनी न्यूटेक हेल्थकेयर कंपनी के मालिक कृष्ण अरोड़ा व उसके बेटे गौरव अरोड़ा को साथ लेकर की गई छापामारी के दौरान दो करोड़ आठ लाख गोलियों की बड़ी खेप बरामद की गई। ये दवाएं क्लोविडोल (ट्रामाडोल सॉल्ट) के नाम से मार्केट में उपलब्ध करवाई जाती थी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि फार्मास्युटिकल ड्रग्स के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बरनाला के एसएसपी संदीप गोयल, एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क, आइपीएस डॉ. प्रज्ञा जैन समेत बरनाला के सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह सहित बरनाला पुलिस को बधाई दी है। 

सात सितंबर पर रिमांड पर लिया
न्यूटेक कंपनी के मालिक कृष्ण अरोड़ा और उसके बेटे गौरव अरोड़ा को बरनाला पुलिस ने 27 अगस्त को नरेला दिल्ली से गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उन्हें लेकर दिल्ली में कई जगह छापे मारे। इन अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नरेला में उनके गोदाम से ये प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। दोनों पिता -पुत्र सात सितंबर तक रिमांड पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें