फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतपाल की तलाश के बीच बैसाखी पर खलल की आशंका, पंजाब में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 07 Apr 2023 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने पुलिस की छुट्टियां रद्द करने का मुख्य कारण 13-14 अप्रैल का वैसाखी पर्व बताया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंचते हैं और अनेक धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में पुलिस का फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश के बीच बैसाखी पर खलल की आशंका के चलते पंजाब पुलिस ने अपने सभी मुलाजिमों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी है। डीजीपी गौरव यादव की ओर से राज्य में सभी पुलिस प्रमुखों को भेजे आदेश में कहा गया है कि 14 अप्रैल तक किसी भी मुलाजिम की गजटेड, नॉन गजटेड और ईपीओज की छुट्टी मंजूर न की जाएं। अब तक जिनकी छुट्टियों को मंजूरी दी जा चुकी है, उन्हें रद्द कर दिया जाए। हालांकि राज्य सरकार ने पुलिस की छुट्टियां रद्द करने का मुख्य कारण 13-14 अप्रैल का वैसाखी पर्व बताया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंचते हैं और अनेक धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।

विज्ञापन


धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई
इस बीच धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कट्टरपंथी अमृतपाल पिछले तीन हफ्ते से पुलिस की पकड़ से बाहर है और खुफिया एजेंसियों का इनपुट यह है कि अमृतपाल धार्मिक समागमों की आड़ में किसी बड़े धार्मिक स्थल में घुसकर छिप सकता है। आगामी बैसाखी के कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस सरगर्मी से अमृतपाल की तलाश कर रही है, ताकि आयोजनों में किसी तरह का खलल न पड़े।

तलवंडी साबो में विशेष सतर्कता
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 8 से 13 अप्रैल तक धार्मिक समागम बुलाया है। वहीं, तलवंडी साबो में भी एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर पंजाब भर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। तलवंडी साबो में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं क्योंकि अमृतपाल के समर्थकों ने प्रचारित कर दिया है कि अमृतपाल तलवंडी साबो में आत्मसमर्पण कर सकता है। हाल ही में अमृतपाल ने यूट्यूब पर एक वीडियो के जरिये सरबत खालसा बुलाने की बात कही थी, जिस पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने चुप्पी साध ली है और अमृतपाल को आत्मसमर्पण करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें