लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई करके पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश में जुटे आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के सात आतंकियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सदस्यों में कुलदीप सिंह रिंपी निवासी मुहल्ला चंद्र लोक कालोनी, सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल लुधियाना, जसवीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव बल्लीपुर थाना तरनतारन, अमनप्रीत सिंह उर्फ अमना निवासी शक्ति नगर थाना भोगपुर जालंधर, मनप्रीत सिंह गांव सोखा कलां थाना समालके, जिला मोगा, ओंकार सिंह निवासी गली नंबर तीन, ड्रमा वाला बाजार, कपूर नगर सुल्तान विंड रोड अमृतसर, जुगराज सिंह गांव झाडू नंगल, थाना खिलचिया, जिला अमृतसर व अमृतपाल सिंह निवासी सुहीया कला थाना मजीठा अमृतसर शामिल हैं।
इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर कंट्री मेड व 20 कारतूस व दो पिस्टल 315 बोर कंट्री मेड 13 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने बताया कि ये गिरफ्तारियां लुधियाना पुलिस व काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त आपरेशन के दौरान हुई।