पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंदा और हैप्पी ने राज्य की कुछ प्रमुख हस्तियों की सुनियोजित हत्या की योजना बनाई गई। इसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की टीम ने एक विशेष ऑपरेशन चलाया। इसके बाद विक्रमजीत उर्फ राजा बैंस और बावा सिंह सहित को काबू किया। जांच से पता लगा है कि हैप्पी ने विक्रमजीत के साथ टारगेट किलिंग के लिए 15 लाख रुपये में सौदा किया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए सितंबर 2023 के आखिरी हफ्ते विक्रमजीत ने रेकी भी की थी।
15 महीनों में 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
विक्रमजीत के लिए पिस्तौल और कारतूसों का प्रबंध हैप्पी ने अपने स्थानीय साथियों गुरकिरपाल सिंह उर्फ गगन रंधावा, हरी सिंह उर्फ हैरी और अमानत गिल ने किया था। आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने गुरकिरपाल सिंह और अमानत गिल को भी काबू कर लिया है, जबकि हरि सिंह विदेश भागने में कामयाब हो गया। पंजाब पुलिस ने पिछले 15 महीनों में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अब तक 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 200 आंतकियों और कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है।
तीन दिन पहले अमृतसर में भी पकड़ा था गिरोह
तीन दिन पहले पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। पुलिस ने अमृतसर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल के साथ दो मैगजीन और 24 कारतूस, आठ डेटोनेटर, एक टाइमर स्विच और चार बैटरी भी बरामद हुई थी। अभी आरोपी रिमांड पर हैं।