फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल सरकार से हरेक वर्ग दुखी : परनीत कौर

Sat, 06 Sep 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में सात साल से राज कर रही अकाली-भाजपा सरकार ने राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है।
विज्ञापन


बादल सरकार की नीतियों से समाज का हरेक वर्ग दुखी है। यह बात पटियाला विस हलके से कांग्रेसी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने घन्नौर में पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर की अगुवाई में रखे सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर परनीत कौर को विस चुनाव में जीत के लिए सम्मानित किया गया।

परनीत ने कहा कि जब-जब पंजाब में अकाली सरकार सत्ता में आई, तब-तब ही पंजाब का विनाश हुआ है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज रेत महंगा हो गई है। मजदूर वर्ग समेत इस व्यवसाय से जुड़े हर तरह के लोगों की रोजी-रोटी इससे प्रभावित हो रही है। अच्छे दिन लाने का वादा करके भाजपा सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने साफ किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में मदन लाल ही घन्नौर से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन लाल ने कहा कि परनीत कौर की जीत ने 2017 में पंजाब में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के लिए नींव रख दी है। इस मौके पर कांग्रेसी नरपिंदर सिंह भिंदा, चतिंदरबीर सिंह, गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, अछर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें