कुछ दिन से हो रही बारिश के चलते रावी दरिया का जलस्तर सोमवार को अचानक बढ़ गया। पानी के तेज बहाव में मकौड़ा पंटून पुल बह गया। इससे आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क देश से टूट गया है।
रावी दरिया पार स्थित गांवों के लोगों के आवागमन के लिए सरकार ने पंटून पुल का निर्माण करवाया था। इस पुल का प्रयोग गांव चेबे, तूर, ममिया, भरियाल, कुकर आदि के लोग करते थे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र भर में रात से तेज बारिश हो रही थी जिस कारण रावी दरिया में पानी का बहाव काफी बढ़ चुका था और रविवार रात से ही पंटून पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था।
इसके चलते सोमवार को पुल किनारों से उखड़ कर बह गया। अब लोगों के पास नाव का सहारा ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन दरिया में तेज बहाव के कारण नाव चलाना मुश्किल है।