फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab on High Alert: पठानकोट में सीमांत गांव में घुसे दो हथियारबंद संदिग्ध, परिवार को बंधक बना खाना खाकर भागे

Wed, 26 Jun 2024 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पठानकोट में संदिग्ध देखे जाने के बाद गुरदासपुर और होशियारपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरदासपुर के दीनानगर में 2015 में आतंकी हमला हुआ था, जबकि पठानकोट एयरबेस पर 2016 में आतंकियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
फार्म हाउस के बाहर खड़ी पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में भारत-पाक और जम्मू कश्मीर के कठुआ की सीमा से सटे गांव कोट पटियां में रात को दो संदिग्ध देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन




गांव कोट पटियां में रात करीब साढ़े नौ बजे दो हथियारबंद संदिग्ध एक फार्म हाउस में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। संदिग्धों ने वहां खाना खाया और उसके बाद वहां से चले गए। 
विज्ञापन


दो संदिग्धों के देखे जाने की सूचना मिलते ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिस फार्म हाउस में संदिग्ध रुके थे उसके बाहर पुलिस फोर्स सख्त पहरा लगाकर जांच कर रही है। ये गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है।  

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस, बीएसएफ, आर्मी, कमांडो ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है। संदिग्ध कहां से आए और कहां गए, यह जांच की जा रही है। पठानकोट और गुरदासपुर जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। पुलिस द्वारा सघन जांच भी की जा रही है।



संदिग्ध देखे जाने की सूचना के चलते होशियारपुर भी हाई अलर्ट पर है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा के अनुसार पठानकोट और गुरदासपुर की ओर से होशियारपुर जिले में आने वाले सभी रास्तों पर विशेष चेकिंग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें