फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: परविंदर कौर बंगा बनीं एनआरआई सभा की पहली महिला अध्यक्ष, 147 मत से दर्ज की जीत

Fri, 05 Jan 2024 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

एनआरआई सभा पंजाब 1996 में चर्चा में आई थी, जिसे 1998 में रजिस्टर कराया गया था। 1997 में जब पहली बार सभा के चुनाव हुए तो एडवोकेट प्रेम सिंह सर्वसम्मति से प्रधान बने, तब सदस्यों की संख्या 300 के करीब थी। अब इनकी संख्या 24 हजार के लगभग है।
विज्ञापन
जालंधर में पंजाब एनआरआई सभा के लिए मतदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआरआई सभा की कमान पहली बार महिला के हाथ में होगी। शुक्रवार को संपन्न चुनाव में परविंदर कौर बंगा ने पूर्व प्रधान जसबीर सिंह गिल को करारी शिकस्त दी है। हालांकि पूर्व प्रधान गिल धक्केशाही का आरोप लगाते हुए मतदान स्थल पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार की मिलीभगत से चुनाव में गड़बड़ी की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई फर्जी पहचान पत्र बनाकर वोट डाले गए हैं। जसबीर सिंह गिल ने कहा कि सिर्फ वही वोट डाले जा रहे हैं, जिनका संबंध जालंधर से है। हालांकि ऐसा कोई भी लॉ नहीं है। गिल ने कहा कि जब अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ जालंधर के वोटरों को वोट देने की अनुमति है जबकि सभा पूरे पंजाब की है न कि जालंधर की।

शुक्रवार को हुए मतदान की रफ्तार धीमी रही और जैसे की कयास लगाए जा रहे थे कि मतदान की संख्या काफी कम रही। कुल 23 हजार 600 मतदाता में से सिर्फ 168 मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे। प्रधान बनने की दौड़ में कमलजीत हेयर, जसबीर गिल और परविंदर कौर का नाम शामिल था। पर अचानक गुरुवार रात को कमलजीत हेयर ने हटने का एलान कर दिया, जिससे चुनाव दिलचस्प हो गए।

विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस के सख्त पहले में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। करीब छह बजे परविंदर कौर को विजेता घोषित कर दिया गया। परविंदर कौर ने करीब 147 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, उनके विरोधी पूर्व प्रधान गिल सिर्फ 12 वोट ही मिले। 7 वोट रद्द कर दिए गए।

परविंदर कौर बंगा मूल रूप से होशियारपुर की हैं। शाम को छह बजे जैसे ही परविंदर कौर बंगा के जीत की घोषणा हुई तो कुछ क्षण बाद ही पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, सांसद सुशील रिंकू, पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा व नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान एनआरआई सभा के कार्यालय पहुंचे और परविंदर कौर बंगा को बधाई दी।

शांतिमय ढंग से चुनाव हुए, धक्केशाही का सवाल ही नहीं: धालीवाल

मंत्री कुलदीप धालीवाल ने एनआरआई भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभा के चुनाव काफी शांतिमय व नियमानुसार हुए हैं, इसमें धक्केशाही का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन

एनआरआई की समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिकता: बंगा

परविंदर कौर बंगा ने जीत के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता एनआरआई की समस्याओं का समाधान करवाने की होगी। एनआरआई को सरकारी कार्यालयों व जमीन जायदाद के मामलों में परेशानी न हो, यह यकीनी बनाया जाएगा।

2010 में हुए थे पहले चुनाव, अब तक बने 7 प्रधान

शिअद सरकार के दौरान एनआरआई सभा का गठन किया गया था। सभा में डिवीजनल कमिश्नर से लेकर एडीसी और सीएम को भी पैटर्न की जिम्मेदारी दी जाती है। सभा के शुरुआती वर्षों में सर्वसम्मति के साथ ही प्रधान नियुक्त होते रहे लेकिन 2010 में पहली बार चुनाव करवाए गए थे।

जबकि, पहले प्रधान एडवोकेट प्रेम सिंह 1997 से 2000, ज्ञानी रेशम सिंह 2002 तक, प्रीतम सिंह नारंगपुर 2002 से 2004 तक, ज्ञानी रेशम सिंह हेयर 2006 से 2008 तक, कमलजीत सिंह हेयर 2008 से 2010 तक सर्वसम्मति से प्रधान बन चुके हैं। 2013 से 2015 तक जसबीर सिंह गिल, 2020 से 2022 तक किरपाल सिंह सिहोता प्रधान रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें