फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, चार घायल, मोगा में पिता व दो बेटियां जख्मी

Mon, 31 Jul 2023 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/लुधियाना/जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हैं। मोगा में बाइक से कैंटर टकरा गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति व दो बेटियां घायल हैं। लुधियाना और जालंधर में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में लोहारा चौक के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराया। हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बाकी तीनों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। कैंटर चालक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की एक ट्रैक्टर ट्राली, कैंटर और मोटरसाइकिल के हादसे की जानकारी मिली है। टैक्टर ट्राली और कैंटर जालंधर की तरफ से मोगा के बुगीपुर चौक की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मारी। 
विज्ञापन


कैंटर डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर सामने से आ रहे एक बाइक से जा टकराया। बाइक से गुरतेज सिंह अपनी पत्नी कुलवंत कौर और छह साल और नौ माह की बेटी के साथ रिश्तेदारी से गांव जैनर जा रहे थे। हादसे में गुरतेज सिंह का पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुलवंत कौर की मौत हो गई और गुरतेज सिंह और दोनों बेटियों को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

लुधियाना: सैर कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

उधर, लुधियाना में मेहरबान के गांव सुजातवाला इलाके में दोस्त के साथ सैर कर रहे सुरेश कुमार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश कुमार काफी दूर जाकर गिरा। बाइक सवार भी अपना बैलेंस खो बैठा और नीचे गिर गया। हादसा देख वह तुरंत बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। सुरेश के साथ सैर कर रहा उसका दोस्त राम बृज चौहान उसे संभालने में जुट गया। सुरेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

राम बृज चौहान के मुताबिक वह और सुरेश होजरी में काम करते हैं। दोनों एक ही किराये के मकान में रहते हैं। वे रविवार रात को खाना खाकर घर के पास सैर कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने सुरेश को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनोवा की टक्कर से ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौत

जालंधर में अमृतसर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली को इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर बैठे सहायक की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा के चालक ने शराब पी रखी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का चालक उछलकर दूसरी तरफ गिरा और बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह मंडी से हेल्पर भोला निवासी संतोखपुरा (लम्मा पिंड) को लेकर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने इनोवा के चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इनोवा चला रहे युवक की पहचान कमलजीत निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इनोवा चालक कमलजीत ने खुद माना कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। अचानक कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और आगे चल रही ट्रॉली से जा टकराई। पुलिस ने कमलजीत के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें