इस पर परिवार एतराज करता था। उनके मुताबिक आरोपी को कई बार समझाया गया लेकिन वह इससे बाज नहीं आया। उल्टा उनके दामाद ने उन्हें धमकाना शुरू किया। जिसमें बहू भी उसका साथ देती थी। रविवार आधी को रात को आरोपी दामाद मोटरसाइकिल पर उनके घर आया। जब उनके लड़के ने उसे रोकना चाहा तो दोनों में कहासुनी हो गई।
इसमें उनकी बहू भी साथ खड़ी हो गई। दामाद ने इसी दौरान एक तेजधार हथियार बेटे के पेट में मारा, जब उनका पति बेटे को बचाने के लिए आगे आया तो हथियार से आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया और फरार हो गया। पति की कुछ देर बाद ही मौत हो गई, जबकि उनके लड़के को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव व डीएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि यह घटना दामाद को रोकने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि जोगा पुलिस ने दामाद व बहू पर हत्या का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर तेजधार हथियार व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।