फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा: दामाद ने ससुर की कर दी हत्या, साले पर भी किया हथियार से वार, सामने आई ये वजह

Mon, 20 Apr 2020 07:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गांव अलीशेर कला में सालेहार से चल रहे अवैध संबंधों में अड़चन बने ससुर व साले पर दामाद ने रविवार को रात तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर की मौत हो गई। वारदात में उसका साला गंभीर रूप में जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना जोगा की पुलिस ने कत्ल के आरोपी व उसका साथ देने वाली सालेहार को काबू कर लिया और वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार व मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच डीएसपी सतपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि करीब 11 वर्ष पहले उसके लड़के की शादी झुनीर में हुई थी। उसकी लड़की की गांव रूडेके कला में शादी हुई थी। चार वर्ष से उनके दामाद के संबंध उनकी बहू से थे।

विज्ञापन

इस पर परिवार एतराज करता था। उनके मुताबिक आरोपी को कई बार समझाया गया लेकिन वह इससे बाज नहीं आया। उल्टा उनके दामाद ने उन्हें धमकाना शुरू किया। जिसमें बहू भी उसका साथ देती थी। रविवार आधी को रात को आरोपी दामाद मोटरसाइकिल पर उनके घर आया। जब उनके लड़के ने उसे रोकना चाहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। 

इसमें उनकी बहू भी साथ खड़ी हो गई। दामाद ने इसी दौरान एक तेजधार हथियार बेटे के पेट में मारा, जब उनका पति बेटे को बचाने के लिए आगे आया तो हथियार से आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया और फरार हो गया। पति की कुछ देर बाद ही मौत हो गई, जबकि उनके लड़के को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव व डीएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि यह घटना दामाद को रोकने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि जोगा पुलिस ने दामाद  व बहू पर हत्या का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर तेजधार हथियार व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें