फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले पठानकोट में मिला 'दिल-दिल पाकिस्तान' गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Tue, 11 Aug 2020 06:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,पठानकोट (पंजाब)

सार

  • सीमा से 45 किमी दूर गन्ने के खेत में मिला ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा
  • गुब्बारे पर छपा था पाकिस्तानी झंडे का निशान, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां
विज्ञापन
पठानकोट के गांव सिंबली के गन्ने के खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा से 45 किमी दूर पठानकोट के गांव सिंबली के गन्ने के खेत से पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। गुब्बारे पर ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ अंकित है। इसके अलावा गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का निशान भी है। पुलिस और सेना की खुफिया विंग मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव सिंबली के कुछ नौजवान सैर को चक्की दरिया की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर गन्ने के खेत में उन्होंने सफेद रंग का गुब्बारा लटका देखा। पास जाकर देखा तो उस पर हरे रंग से ‘दिल दिल पाकिस्तान’ के अलावा चांद-तारा भी छपा था। युवकों ने गांव के सरपंच और पंचायत को सूचित किया। सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी तो घरोटा पुलिस चौकी इंचार्ज करिश्मा देवी वहां पहुंची और गुब्बारे को थाना सदर ले जाया गया।

पाकिस्तानी सीमा से 45 किमी दूर है गांव सिंबली

इससे पहले भी पाकिस्तान से गुब्बारे उड़कर भारत की सीमा में आ चुके हैं लेकिन इस बार मामला पेचीदा दिखाई दे रहा है। जिस जगह से उक्त गुब्बारा बरामद हुआ, वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा 45 किमी दूर है। वहीं, गुब्बारे का साइज इतना बड़ा भी नहीं था कि वह इतनी दूर उड़कर गांव सिंबली तक पहुंच पाए। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को चार दिन शेष हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां हरकत में आ चुकी हैं। पुलिस और सेना की खुफिया विंग गुब्बारे की जांच में लगे हैं। डीएसपी देहात सुलक्खन सिंह मान का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि गन्ने के खेत में पाकिस्तान लिखा गुब्बारा मिला है। पुलिस टीम ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें