फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टरों के लिए अब बैंक चलेंगे नया दांव, समय रहते संभल जाएं तो बेहतर

Mon, 22 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएनबी
विज्ञापन
अब पंजाब नेशनल बैंक ने डिफाल्टरों को राह पर लाने के लिए नया रास्ता चुन लिया है। समय रहते संभल जाएं तो अच्छा है, वरना पछताएंगे। गांधीगीरी का रास्ता अपना लिया है। बैंक के करोड़ों का बकाया न चुकाने वाले डिफाल्टरों को नोटिस देने के बाद बैंक को कोई खास फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इसी मुहिम के तहत पीएनबी मोहाली फेज-1 की टीम तीन डिफाल्टरों के घर के सामने बैनर के साथ खड़ी होगी। इसका उद्देश्य डिफाल्टरों को उनकी गलती का अहसास दिलाना है। पीएनबी, मोहाली फेज-1 के चीफ मैनेजर उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि बैंक के कई ऐसे कर्जदार हैं जो कि बैंक का पैसा वापस नहीं करना चाहते हैं।

ऐसी स्थिति में बैंक सभी के सामने इन डिफाल्टरों का नाम लाना चाहता है। एनपीए में पड़ने वाली इस राशि को बैंक वापस लाना चाहता है। शर्मा ने कहा कि फिलहाल पटियाला सर्कल के मोहाली से रोपड़ तक करीब एक हजार डिफाल्टर हैं। जिनके लिए गांधीगीरी का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत न डिफाल्टरों के घरों के सामने बैनर के साथ टीम पंद्रह से बीस मिनट तक खड़ी रहेगी। जिससे डिफाल्टरों को उनकी गलती का अहसास हो। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पहले चरण में चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित एक घर और सेक्टर-35 और पंचकूला सेक्टर-3 के एक होटल के सामने टीम खड़ी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें