फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी बुरी खबर

Sat, 21 Feb 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम समाप्त हो गया। राज्य चुनाव आयोग ने 22 और 25 फरवरी को संबंधित चुनाव वाले क्षेत्रों में ‘ड्राई डे’ घोषित किया है। ड्राई डे पर चुनाव वाले क्षेत्रों में ठेके बंद रहेंगे।
विज्ञापन


26 फरवरी को मतगणना केंद्रों के 3 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में ड्राई डे रहेगा। नगर निगमों के लिए मतदान 22 और नगर परिषदों के लिए 25 फरवरी को होगा।

नगर परिषदों के लिए मतगणना 25 फरवरी को ही मतदान के तत्काल बाद हो जाएगी। आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार नगर निगमों बठिंडा, मोहाली, मोगा, होशियारपुर, पठानकोट एवं फगवाड़ा के चुनाव और पटियाला एवं जालंधर के 3 वार्डों के लिए उप चुनाव हो रहा है।

विनय बुबलानी की जगह एचके नागपाल चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
राज्य चुनाव आयोग ने मोरिंडा, चमकौर साहिब और नूरपूर बेदी के लिए नियुक्त किए चुनाव पर्यवेक्षक विनय बुबलानी की जगह एचके नागपाल को लगाया है। यह जानकारी आयोग के एक प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें