फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल चुनाव : अभी से उम्मीदवारों ने शुरू कर दी कसरत

Sun, 23 Nov 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर काउंसिल चुनाव को लेकर राजपुरा में हलचल तेज हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने टिकट पाने के लिए अपने-अपने आकाओं से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं वार्डों में रहनेवाले लोगों के बीच पहुंचने लगे हैं। पंजाब में वार्ड बंदी का काम अभी चल रहा है। कई शहरों में वार्ड बंदी पर एतराज विपक्षी के अलावा सत्तापक्ष के नेताओं ने भी दर्ज करवाए हैं।

चुनाव कब होंगे, इस बारे में पक्के तौर पर कोई भी नेता कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। इन सबके बाद भी राजपुरा से चुनाव लड़ने का मन बनाए संभावित उम्मीदवारों ने अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान नगर काउंसिल राजपुरा प्रवीण छाबड़ा, मंडल भाजपा प्रधान व पूर्व पार्षद शांति सपरा, पूर्व पार्षद जगदीप जगी, अबरिंदरपाल राजू, सिमरनजीत सिंह बिला, मेवा सिंह भंगू, शाम सुंदर वधवा, सुनीता मिश्रा, कृष्ण किंगर, चुरंजी शर्मा, ब्रिज लाल मैनरों, राज कुमार बारा, हरदेव सिंह कंडेवाला, जगदीश जग्गा, मुरली अरोड़ा, अनिल मित्तल, परमाल राणा, जसवीर जस्सी, सुशील शाही, राज कुमार नागपाल, पवन पिंका अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

इसके अलावा मायाराम, यश टंडन, चरनजीत सिंह मंगी, कांता रानी मोंगिया, गीता सेतीया, सुभाष नीटू, सुरिंदर मुखी के अलावा अन्य कई नाम भी संभावित उम्मीदवारों के तौर पर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें