फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की सलाह पर भड़के परगट: दागी मंत्रियों पर दिया जवाब...हम पंजाब के हित में काम करेंगे

Thu, 30 Sep 2021 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो दिन के पंजाब दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने सीएम चरणजीत चन्नी से कहा था कि उन्हें पंजाब के लोगों की मांगों पर काम करना चाहिए। सरकार के पास काम करने के लिए अभी पर्याप्त समय है।  
विज्ञापन
मंत्री परगट सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन के पंजाब दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सीएम चरणजीत चन्नी से दागी मंत्रियों और अफसरों को हटाकर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। अब केजरीवाल की टिप्पणी पर मंत्री परगट सिंह ने कहा कि हमें केजरीवाल की सलाह की जरूरत नहीं है। हम पंजाब के हित में काम करेंगे। हमारी लड़ाई कई मुद्दों पर है। यह किसी विशेष व्यक्तित्व पर केंद्रित नहीं है।  

विज्ञापन


सिद्धू ने की तल्ख टिप्पणी
इस्तीफा देने के बाद जारी वीडियो संदेश में सिद्धू ने अपने तल्ख तेवर बरकरार रहते हुए कहा था कि दागी अफसरों के सहारे सिस्टम को दोबारा खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। मां की कोख को चोट पहुंचाने वालों को पहरेदार नहीं बनाया जा सकता, इसलिए मैं अड़ूंगा भी लड़ूंगा भी। भले ही मुझे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

विज्ञापन


केजरीवाल ने चन्नी से की थी ये मांग
पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों की मांगों पर चन्नी सरकार को काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री को बरगाड़ी कांड के दोषियों को सजा दिलाकर इसकी शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप की रिपोर्ट में इस कांड के आरोपियों के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास काम करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। दिल्ली में जब 49 दिन की सरकार थी तब वहां पर बिजली के रेट आधे कर दिए गए थे। चन्नी को भी कैप्टन के अधूरे कामों को पूरा कर एक मिसाल कायम करनी चाहिए। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर भी फोकस करें चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सलाह देते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जो काम अधूरे छोड़ गए हैं पहले उनको पूरा करना चाहिए। कैप्टन ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। कैप्टन ने कहा था कि यदि रोजगार नहीं दे पाया तो युवाओं को रोजगार भत्ता दूंगा लेकिन अभी भी यह काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा चन्नी को निजी बिजली खरीद समझौतों को भी रद्द करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें