फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू पहुंचे मां वैष्णो देवी की शरण में, पत्नी बोलीं- कुछ दिनों में राजनीतिक स्थिति कर देंगे साफ

Thu, 04 Jul 2019 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

लगभग एक महीने से खामोश मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मां वैष्णो देवी की शरण में चले गए हैं। नवजोत सिद्धू मां वैष्णो देवी के दरबार में सुबह होने वाली आरती में दिखाई दिए।

विज्ञापन


उनकी पत्नी डॉ नवजोत कौर सिद्धू के अनुसार जब नवजोत सिद्धू को किसी काम की जिम्मेदारी दी जाती है, तब वह उसको तन-मन से निभाते हैं। बाकी समय पूजा-पाठ में गुजारते हैं। सिद्धू अपनी राजनीति के बारे में आने वाले कुछ दिनों में स्थिति साफ कर देंगे।

सिद्धू परिवार के लिए राजनीति एक सेवा है। जब लगेगा कि सिद्धू परिवार सेवा नहीं कर सकता, उसी दिन राजनीति छोड़ देंगे। नवजोत सिद्धू जब भी इस प्रकार की दुविधा में होते हैं तो उनका ज्यादा समय या तो ध्यान में कटता है या धार्मिक स्थानों में पूजा अर्चना करते हुए बीतता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिद्धू ने अपने घर में भी एक विशाल मंदिर बनाया हुआ है जहां बैठकर वह भगवान शिव की आराधना करते हैं। जब वह भाजपा के सांसद थे, तब भी कोई राजनीतिक संकट आने पर धर्म की शरण में चले जाते थे। डॉ नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू जल्दी ही लोगों के बीच होंगे। जब भी वह गुरुनगरी आएंगे, पत्रकारों से बातचीत करेंगे। 

एक सवाल के जवाब में डॉ सिद्धू ने कहा कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी की तरफ देख रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनमें बड़ा विश्वास है। चुनाव के दौरान कुछ ऐसा घटित हो जाता है, जो भीतर झकझोरता है। उनके भीतर क्या है, वह वही बता सकते हैं। वह तो उम्मीद कर सकती हैं कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर दोबारा विचार करें। इस कठिन समय में राहुल गांधी ही पार्टी को एकजुट रख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें