फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत दादूवाल बीमार, फिर भेजे फरीदकोट जेल

Sat, 30 Aug 2014 10:27 PM IST
मानसा, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल को मानसा पुलिस ने फरीदकोट जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 उनको 12 सितंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार की रात संत बलजीत सिंह दादूवाल जब पुलिस रिमांड थाना सदर मानसा के पास थे तो रात के समय बीमार हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनका चेकअप किया। दादूवाला की एक टांग व अन्य जगहों पर दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर संत दादूवाल को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह चीमा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दादूवाला को 12 सितंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले सिविल अस्पताल के डाक्टर मानव जिंदल व डा. अजय सिंगला का चेकअप किया। डाक्टरी टीम ने बताया कि दादूवाल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें