फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने सवा लाख रिश्वत लेते एटीपी दबोचा

Tue, 12 Aug 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम जोन ए में तैनात एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) बांके बिहारी को नाजायज बिल्डिंग का निर्माण कार्य न रोकने के एवज में सवा लाख रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को नगर निगम जोन ए से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस बुधवार अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एसएसपी विजिलेंस सतिंदर सिंह ने कहा कि शिमलापुरी निवासी बलजीत राय इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग बना रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान एटीपी बांके बिहारी वहां पहुंच गए। उन्होंने इमारत को नाजायज करार दिया। उन्होंने इसकी एवज में बलजीत से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की। दोनों में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


पहले दिए थे पच्चीस हजार
सौदे के मुताबिक बलजीत ने कुछ दिन पहले बांके बिहारी को 25 हजार रुपये दे दिए और बाकी के सवा लाख रुपये मंगलवार को देने तय हो गए। इस बीच बलजीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम के पास की। मंगलवार को बलजीत बांके बिहारी को पैसे देने के लिए पहुंचे तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें