फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2024 Result: पंजाब चुनाव के सबसे तेज नतीजे, देखें सिर्फ अमर उजाला एप और amarujala.com पर

Mon, 03 Jun 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान हुआ था। पंजाब में इस बार चौकोना मुकाबला है। केेंद्र में साथ लड़ रही आप और कांग्रेस पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ उतरी हैं। वहीं भाजपा और अकाली दल भी इस बार साथ नहीं हैं। 
विज्ञापन
पंजाब लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मंगलवार चार जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब में 13 सीटों पर किसने जीत का परचम लहराया, किस पार्टी को कितने वोट मिले, ये सब आपको अमर उजाला App और amarujala.com पर मिलेगा। 
विज्ञापन


मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

चौकोना मुकाबला
पंजाब में प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, लेकिन कई सीटों पर बहुकोणीय होने के चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है।

कांग्रेस गारंटियों तो भाजपा मोदी के सहारे
कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की अपने गारंटियों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी अपने दो साल के कार्यों को लोगों के बीच ले जाकर ये चुनाव लड़ रही है। पंजाब भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के सहारे हैं। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल का क्षेत्रीय पार्टी होने के नाम पर लोगों का समर्थन मांग रही है। इस बार चुनाव में सभी दलों की अपने कद्दावर नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसमें पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद, विधायक व कलाकार तक शामिल है।

कई कद्दावर नेता मैदान में 
कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मौजूदा सांसद गुरजीत औजला, विधायक सुखपाल खैरा, सांसद अमर सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह आप से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, बलवीर सिंह, लालजीत भुल्लर, गुरमीत सिंह खुडियां, कुलदीप सिंह धालीवाल व कॉमेडियन व फिल्म अभिनेता कर्मजीत अनमोल चुनाव मैदान में उतर रखे हैं। भाजपा ने सांसद व गायक हंस राज हंस, सांसद सुशील रिंकू, परनीत कौर, अनिता सोमप्रकाश, तरणजीत संधू व सांसद रवनीत बिट्टू पर दांव खेला हुआ है। शिअद ने भी वरिष्ठ नेताओं को ही इस बार तरजीह दी। शिअद से हरसिमरत कौर बादल, अनिल जोशी, प्रेम सिंह चंदूमाजरा और दलजीत चीमा को चुनावी अखाड़े में उतारा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें