फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक हुआ पंजाब: वीकेंड और नाइट कर्फ्यू हटा, बार-जिम खुले, कोरोना वैक्सीन की एक खुराक जरूरी

Fri, 09 Jul 2021 05:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने वीकेंड और नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। अब इनडोर कार्यक्रमों में 100 और आउटडोर कार्यक्रमों में 200 लोगों की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 0.4 प्रतिशत आने पर पंजाब सरकार ने पाबंदियों में राहत दी है। शुक्रवार को कोविड की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सप्ताहांत लगने वाला और रात्रि कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी किया। सोमवार से इनडोर में 100 और आउटडोर कार्यक्रमों में 200 लोग शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन


बार, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, स्पा, तैराकी पुल, जिम, मॉल, खेल कॉम्प्लेक्स, म्यूजियम, चिड़ियाघर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने को कहा है। इसके लिए शर्त यह रहेगी कि स्टाफ और विजेटर्स को कोरोना का टीका जरूर लगा होना चाहिए। टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को दो हफ्ते पहले कोरोना की कम से कम एक खुराक लगी होने का सर्टिफिकेट देख जिला उपायुक्त कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खोलने की इजाजत दे सकते हैं। स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। कैप्टन ने कहा कि 20 जुलाई को कोविड के हालात की दोबारा समीक्षा की जाएगी। 

डीजीपी को सख्त हिदायत
मुख्यमंत्री ने डीजीपी डीजीपी दिनकर गुप्ता को कोरोना नियमों का उल्लंघन कर रैलियां और रोष रैलियां करने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों के चालान करने के निर्देश दिया। बाजार और भीड़ वाली जगहों पर भी यह आदेश लागू होंगे। कैप्टन ने कहा कि मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाए।
विज्ञापन


पांच जिलों में अभी सावधानी बरतने की जरूरत
स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने कहा कि चार जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत या इससे कम है लेकिन अभी लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर और रूपनगर में चौकसी बरतने की जरूरत है।

तीसरी लहर से निपटने को 380 करोड़ मंजूर
कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए कैप्टन ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं बढ़ाने के लिए 380 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। साथ ही 674 जीडीएमओ, 283 मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट), 2000 स्टाफ नर्स के साथ पटियाला और अमृतसर के मेडिकल कॉलेजों में 330 फैकल्टी पद भरने को भी हरी झंडी दी। उन्होंने कहा कि अन्य जरूरी अतिरिक्त पदों के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए, ताकि खाली पदों को जल्द भरा जा सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें