जिला बाल भलाई काउंसिल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शोतोकान कप 2014 ओपन कराटे चैंपियनशिप में पंजाब की टीम अव्वल रही। इसी प्रकार हरियाणा दूसरे और उत्तर प्रदेश की टीम को तीसरा स्थान मिला।
काउंसिल की चेयरपर्सन डा.भावना सोबत त्रिखा व सचिव रमेश महाजन के नेतृत्व में स्थानीय न्यू जिम्नेजियम हाल में आयोजित मुकाबले में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस बीच 8 से 25 आयु वर्ष के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। पंजाब शोतोकान कराटे आगेनाइजेशन के डायरेक्टर गुरवंत सिंह सन्नी के सहयोग से संपन्न इस मुकाबले में खिलाड़ियों की बीच कांटे की टक्कर हुई।
प्रतियोगिता में डा.परमजीत सिंह कलसी, सुखबीर कौर, राजबीर कौर, रमेश महाजन, डा.परमजीत सिंह कलसी, गुरवंत सिंह सन्नी, डा.ए.कार्तिक, डा.सोबत त्रिखा, एनके मिश्रा, नीलम महंत, प्रो.अवतार सिंह सिधु, जोगिन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह लाली, कर्नल काहलों, बहादुर सिंह, डा.रवि शर्मा, बलविन्द्र कौर, डा.अमित उपस्थित हुए।