फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कला भवन में गूंजे बुल्लेशाह के सुर

Thu, 19 Dec 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में बुधवार की शाम गजलों के नाम रही। यहां सजी अनिल सागर की महफिल। फिर शुरू हुआ बुल्लेशाह का वो जलवा जिसे सुनने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी।
विज्ञापन


अनिल सागर की इस महफिल में मुख्य मेहमान थे हरियाणा के इनफॉरमेशन कमिश्नर समीर माथुर। इस मौके पर पंजाब आर्ट काउंसिल की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर भी मौजूद थीं और सचिव सुदेश शर्मा और महासचिव निर्मल दत्त भी।

अनिल सागर ने बुल्लेशाह के कलाम से गजलों की शुरुआत की। उन्होंने पहले सुनाया मैं तेरे कुर्बान... फिर दाच्छी वाल्या मोर निहार वे... सुनाई। इस मौके पर उन्होंने निर्मल दत्त के लिखे टप्पे सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मन फकीरी कित्ता मुंदरा दी लोड न पई... ने सबका मन मोह लिया। इस मौके पर मंच संचालन किया विजय वशिष्ठ ने।

अनिल सागर को तबले पर संगत दी अमरजीत और नरेंद्र संधू ने, जबकि हारमोनियम पर शिबू तलवार ने।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें