पंजाब कला भवन में लगी एग्जीबिशन के दूसरे दिन मंगलवार को फाइन आर्ट्स कालेज की छात्राओं ने अपनी पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया। इसमें खास बात ये रही कि इन छात्राओं की पेंटिंग्स को प्रोफेशनल कलाकारों की रचनाओं के साथ प्रदर्शित किया गया था।
मास्टर्स इन फाइन आर्ट सेकेंड ईयर की स्टूडेंट मनुक पराशर ने कहा कि यह काफी अच्छा अनुभव है कि स्टूडेंट होते हुए भी आप इस फील्ड के प्रोफेशनल के साथ अपना काम शेयर कर रहे हैं।
मेरा सब्जेक्ट लाइव आर्ट होता है जो दुनिया असल में है उसे कलात्मक रूप से दिखाया जाए। अवचेतन मन जैसे गंभीर विषय को अपना सब्जेक्ट चुनने वाली मास्टर्स सेकेंड ईयर फाइन आर्ट की स्टूडेंट रोबीना सिंह ने अपनी पेंटिंग के बारे में बताया कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि इस पेंटिंग का क्या मतलब है।
मानती हूं की यह पेंटिंग बहुत गंभीर है लेकिन इसको अगर ध्यान से देखों तो आपको इसमें कई अर्थ मिलेंगे। मास्टर्स फाइन आर्ट फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट प्रीती ने चैस के जरिए आदमी के दिमाग और हर जगह होने वाली पॉलिटिक्स को दर्शाया।
रुद्राक्ष को कई तरह से अपनी पेंटिंग से दिखाने वाली मास्टर्स इन फाइन आर्ट सेकेंड ईयर की स्टूडेंट नेहा चावला ने कहा कि बचपन से रुद्राक्ष बहुत पसंद है। इसका कोई धार्मिक कारण नहीं है पर इनके साथ काफी सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए रुद्राक्ष मेरी पहली पसंद बना।
एग्जिबिशन की आयोजक वरिंदर कौर रोजी ने कहा कि इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों का विश्वास बढ़ाना भी था।
प्रोफेशनल के साथ काम शेयर करना बहुत बड़ी बात होती है। देशभर के नामी आर्टिस्ट जब आते हैं तो यह भी काफी कुछ सीखते हैं। बच्चे अक्सर अपनी एग्जिबिशन नहीं लगा पाते इसलिए इस एग्जिबिशन में इनकों एक अच्छा मौका मिला है।