फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड में रमनदीप बोला- 6 और थे निशाने पर, मिशन अधूरा रह गया

Tue, 14 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
बाघापुराना में दहशती गिरोह मैंबर को कोर्ट में पेश करने के लिए लेजाती पुलिस
विज्ञापन
हिंदू नेताओं समेत अन्य की हत्याओं में गिरफ्तार रमनदीप सिंह की परिजन जहां बेटे के बेकसूर होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जांच अधिकारी ने रमनदीप के पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे करने का दावा किया है। रमनदीप ने पूछताछ में बताया कि उनके निशाने पर सूबे की छह से अधिक प्रमुख हस्तियां थी। उसको पकड़े जाने का इतना दुख नहीं, जितना मिशन पूरा न होने का है। 
विज्ञापन


पुलिस ने रमनदीप सिंह और तिलजीत सिंह उर्फ जिम्मी को सब डिवीजनल बाघापुराना के जूडिशियल मजिस्ट्रेट पुष्पिंदर सिंह की अदालत में पेश किया। पुलिस ने दोनों का रिमांड मांगते हुए कहा कि रमनदीप से उनके हथियार खरीदने में मदद करने वालों या उपलब्ध कराने वालों का पता लगाना है। इस पर कोर्ट ने जिम्मी को 27 और रमनदीप को 15 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। 

इसी तरह धर्मकोट पुलिस ने नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गैंगस्टर धरमिंदर उर्फ गुगनी को स्थानीय अदालत में पेश किया। उसका 16 नवंबर तक पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा इस गिरोह का शार्प शूटर हरदीप सिंह उर्फ शेरा पहलवान पहले ही 17 नवंबर तक रिमांड पर है। जगतार सिंह जौहल उर्फ जग्गी 14 और हरमिंदर सिंह मिंटू 15 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़ में आए आतंकी और हुआ खुलासा

बाघापुराना में दहशती गिरोह मैंबर को कोर्ट में पेश करने के लिए लेजाती पुलिस
पंजाब में लगातार हिंदू नेताओं की हत्या और संघ पदाधिकारी ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या के मामले में सूबे की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सबसे पहले जगदीश जौहल को गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया कि इस हत्याकांड की साजिश नाभा जेल में बंद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू ने रची थी।

इसके बाद जांच टीम ने मिंटू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया तो पता चला कि इन सभी हत्याकांड के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और यूरोप में बैठे खालिस्तान समर्थकों का हाथ है। सात नवंबर को पुलिस ने रमनदीप सिंह, तिलजीत सिंह उर्फ जिम्मी और गैंगस्टर धरमिंदर उर्फ गुगनी को गिरफ्तार करने का दावा किया।

पांचवीं गिरफ्तारी हरदीप सिंह उर्फ शेरा पहलवान की हुई जो केएलएफ का शार्प शूटर था। इन सबकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फिर खुलासा किया कि केएलएफ का मकसद पंजाब में अशांति फैलना था। इसके लिए वे हिंदू नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बना रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें