फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुरदासपुर में दो घरों से मिली हेरोइन और हथियार, BSF-STF की संयुक्त छापेमारी में मिली सफलता

Sat, 27 Jan 2024 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब में बीएसएफ और पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद नशा बरामद होता रहता है। सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और हथियार भारत में भेजे जा रहे हैं। बीएसएफ लगातार इस नेक्सस को तोड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरदासपुर में दो घरों से हथियार और हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
बरामद हथियार और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ और एसटीएफ अमृतसर ने भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डेरीवाल किरण में एक संदिग्ध के घर पर संयुक्त छापेमारी की। संयुक्त रुप से दी गई यह दबिश 25-26 जनवरी की आधी रात को बीएसएफ की ओर से दी गई विशेष इनपुट पर दी गई।
विज्ञापन


इस सबंधी तलाशी के दौरान घर से प्लास्टिक के छह छोटे बक्सों में 100 ग्राम हेरोइन तथा .32 बोर के 13 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा मिली लीड पर कार्रवाई करते हुए समीप के गांव उप्पल में एक अन्य संदिग्ध के घर पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक बंदूक (पीएजी टाईप) समेत 10 रौंद, एक पिस्तौल तथा एक .32 बोर की गोली बरामद की गई।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि इस संयुक्त छापेमारी में कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होने बताया कि राष्ट्रविरोधी तत्वों के एक और अवैध प्रयास को बीएसएफ और एसटीएफ अमृतसर ने संयुक्त रूप से विफल कर दिया
विज्ञापन


उधर कलानौर के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह आप्रेशन एसटीएफ तथा बीएसएफ ने चलाया था जिसमें मनजिंदर सिंह उर्फ मंगू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव उप्पल तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी डेहरीवाल किरण के रुप में हूई है।

इससे पहले बुधवार रात को गुरदासपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने ड्रोन गतिविधि देखी थी। मुस्तैद जवानों ने तुरंत फायरिंग की। तलाशी अभियान के दौरान जवानों को हरे रंग की मिनी टॉर्च और एक पैकेट मिला। पैकेट पर पीले रंग का टेप लिपटा था। पैकेट को खोलने पर उससे 531 ग्राम हेरोइन मिली। यह बरामदगी गुरदासपुर जिले के थाथरके गांव से सटे खेत में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें