फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के नाम पर घमासान, किरण खेर के बयान पर पंजाब के सेहत मंत्री का पलटवार, बोले- करेंगे घेराव

Tue, 24 Dec 2019 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर द्वारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम को लेकर दिए गए बयान पर एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है। पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मांग की है कि मोहाली में बने हवाई अड्डे के नाम पर मोहाली शहर का नाम जरूर दर्ज होना चाहिए। जो भी इसका विरोध कर रहे है, वे अपनी संकीर्ण सोच का प्रकट कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिद्धू ने यह भी कहा कि किरण खेर खुद इस हवाई अड्डे पर उतरकर मोहाली शहर को क्रॉस करके चंडीगढ़ जाती हैं। अगर उन्होंने हवाई अड्डे का नाम चंडीगढ़ के नाम पर रखने की मांग की तो आने वाले दिनों में उनका घेराव करने के साथ ही बायकॉट किया जाएगा। किरण खेर अपनी घटिया सोच को जगजाहिर कर रही हैं। 

सांसद खेर द्वारा की टिप्पणी ‘मोहाली को कोई न जानता है’ पर कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि यह शहर दसवें पातशाह के बेटे साहिबजादे अजीत सिंह के नाम पर बसा था। वहीं आईटी व खेलों की दुनिया में प्रसिद्ध है। खेर को शायद यह बात भी नहीं पता कि चंडीगढ़ पंजाब के 50 गांवों की जमीन पर बसा है जिसमें से 28 गांवों को उजाड़कर शहर बसाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा की उलटी गिनती शुरू हुई : सिद्धू
सेहत मंत्री सिद्धू ने कहा कि किरण खेर ही नहीं, बल्कि भाजपा के सारे नेता व्यर्थ की बातें कर रहे हैं क्योंकि देश में उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई। पहले महाराष्ट्र व अब झारखंड के आए नतीजे इस बात के प्रमाण हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें