फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू बोले- पंजाब में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ी, मृत्यु दर घटी

Tue, 22 Sep 2020 06:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कोविड की स्थिति में सुधार आ रहा है। दो दिन से कोविड मरीजों के ठीक होने की दर में वृद्धि होने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी कमी आई है। वह मंगलवार सुबह सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में सिविल सर्जन और अन्य सीनियर डॉक्टरों के साथ बैठक कर रहे थे। 

विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि पंजाब में कोविड मरीजों को बांटी जाने वाली किटें जिसमें ऑक्सीमीटर और जरूरी दवाएं शामिल होंगी। उसे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एक-दो दिन में जारी करेंगे। पंजाब में गंभीर कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरी पूर्ति के लिए प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब में कोविड पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। 

अफवाहों को पीछे सियासी पार्टियों का हाथ
उन्होंने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी और शरारती अफवाह फैला रहे हैं। पंजाब सरकार ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन सबके पीछे सियासी पार्टियों का हाथ था और जांच में आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर से एक सीनियर नेता का नाम भी सामने आया है। सरकार की ओर से गलत प्रचार करने वाले 108 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लाक कराए गए। 80 के करीब केस दर्ज कर 54 लोग गिरफ्तार किए गए। वहीं अमेरिका से चलने वाले एक चैनल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अफवाहों के कारण हुई मृत्यु दर में वृद्धि
मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में कोविड के इलाज के प्रबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर फैली गलत अफवाहों व वायरल वीडियो के कारण लोग टेस्ट और अस्पताल जाने से डरने लगे। गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने पर मृत्युदर में वृद्धि स्वाभाविक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें