फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सेहत मंत्री की घोषणा- निजी अस्पतालों व लैब द्वारा भेजे गए सैंपलों की जांच होगी मुफ्त

Fri, 05 Jun 2020 11:54 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोविड -19 के मरीजों का समय पर पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग किए जाने के फैसले के मद्देनजर पंजाब सरकार ने सूचीबद्ध अस्पतालों, क्लीनिकों और लैबोरेटरियों द्वारा भेजे कोविड-19 के नमूनों की मुफ़्त आरटी -पीसीआर टेस्टिंग करवाने का फैसला लिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सिविल सर्जनों को उन निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और लैबों को सूचीबद्ध करने की हिदायतें जारी की गई हैं, जो नमूनों की मुफ्त टेस्टिंग सुविधा देने के लिए स्वेच्छा से सूचीबद्ध होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल, क्लीनिकों और लैबोरेटरियों के पास कोविड -19 के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग जगह होनी चाहिए, जहां नमूने लिए जाएंगे और नमूना लेने वाले व्यक्ति की तरफ से पूरे निजी सुरक्षा उपकरण पहने होना यकीनी बनाया जाएगा।

मरीज से 1000 रुपये से अधिक नहीं ले सकते निजी अस्पताल: सिद्धू
सिद्धू ने बताया कि इस सुविधा का लाभ ले रहे निजी अस्पताल और क्लीनिक नमूने एकत्रित करने के लिए मरीजों से 1000 रुपये से अधिक नहीं चार्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल,  क्लीनिक आईसीएमआर के मापदंडों के अनुसार मरीजों का चयन करेंगे, जिसके अंतर्गत लक्षण पाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय या घरेलू यात्री, लैब द्वारा पुष्टि किए गए कोविड -19 मरीज के संपर्क, कंटेनमेंट जोनों / हॉटसपॉट से आने वाले व्यक्ति, जिनमें लक्षण पाए गए हैं, कोविड -19 मरीज के उच्च जोखिम वाले संपर्क, जिनमें लक्षण नहीं पाए गए, लक्षण न पाए जाने वाले /लक्षण पाए जाने वाले फ्रंट लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी और लक्षण पाए जाने वाले प्रवासी व्यक्ति या वापिस लौटने वाले व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें