फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में पल रहा है बच्चा और उसे जन्म नहीं देना चाहती मां, अब होगा ये काम

Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
pregnant
विज्ञापन
लड़की के पेट में बच्चा पल रहा है, लेकिन वह उसे जन्म नहीं देना चाहती। इसलिए अब वह ये काम करेगी, इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है। एचआईवी पीड़ित महिला द्वारा गर्भपात की मंजूरी के लिए दाखिल याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। अपनी तरह का यह अलग मामला है जिसमें एचआईवी के कारण गर्भपात की अनुमति मांगी गई हो।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पीड़िता को प्री व पोस्ट ट्रीटमेंट दवा व सुविधाएं मुहैया करवाने के भी आदेश दिए हैं। महिला द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा गया कि महिला एचआईवी पीड़ित है और इसी के चलते उसका पति भी उसे मां-बाप के भरोसे छोड़ चुका है। यदि इस हाल में वह बच्चे को जन्म देती है तो इससे उसकी शारीरिक व मानसिक हालत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

महिला को 18 महीने का गर्भ हो चुका है

pregnant women
हाईकोर्ट ने याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए महिला को 18 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति दे दी। इस मामले में कोर्ट ने महिला को पटियाला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल में जाने के आदेश दिए हैं।

साथ ही डाक्टरों को आदेश दिए हैं कि महिला की शारीरिक और मानसिक स्थिति को मद्देनजर उसकी प्रेगनेंसी टर्मिनेशन की दिशा में आगे बढ़ें और इस दौरान उसे प्री और पोस्ट ट्रीटमेंट दवाएं व सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। कोर्ट ने कहा कि यह बहुत जरूरी है क्योंकि जिस पति पर उसकी जिम्मेदारी थी वह उसे उसके मां-बाप के भरोसे छोड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें