टावर पर चढ़े शिक्षकों के प्रतिनिधि ने हाईकोर्ट में ने दी जानकारी
नियुक्ति न दिए जाने से नाराज होकर टावर पर चढ़े शिक्षकों को लेकर लिए गए हाईकोर्ट के संज्ञान वाली याचिका पर शिक्षकों ने सीधे तौर पर पंजाब के सीएम पर निशाना साधा। शिक्षकों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कहा है कि सीएम ने उन्हें 26 सितंबर तक नियुक्ति का आश्वासन दिया था। हालांकि दो माह बीतने के बाद भी कोई नियुक्ति नहीं दी गई। अब पंजाब सरकार कोर्ट में कह रही है कि 31 मार्च तक नियुक्ति दे देंगे तो उन पर कैसे विश्वास कर लें।
हाईकोर्ट ने इस पर शिक्षकों की प्रतिनिधि से कहा कि यह लंबी प्रक्रिया होती है और इसमें समय लगता है। मामले की सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी तनु बेदी ने कोर्ट को बताया कि हलफनामा दाखिल करने के लिए यूनियन का कोई भी अधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं है। ऐसे में वे हलफनामा नहीं दाखिल कर सकती। इसके उन्होंने कोर्ट से कुछ समय मांगा। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पंजाब सरकार समय मांगती है तो शिक्षकों को दिक्कत होती है और अब जब खुद समय मांग रहे हैं, तो क्यों दिया जाए। इस पर तनु बेदी ने कोर्ट को बताया कि शिक्षक इस समय सरकार के साथ वार्ता कर रहें हैं। उन्हें भय है कि यदि उन्होंने यहां कोई हलफनामा दिया तो वे इसके प्रति बंध जाएंगे।