फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: आर्थिक पिछड़ा वर्ग के विवाद में हाईकोर्ट की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट जाएं याचिकाकर्ता

Sat, 18 Feb 2023 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने कहा कि इस आरक्षण से संबंधित किसी भी विवाद या स्पष्टीकरण के लिए सभी पक्षों को सुप्रीम कोर्ट जाना होगा। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं और उस पर वहीं निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सामान्य श्रेणी (ईबीपीजी) के आवेदकों को आर्थिक पिछड़ा वर्ग में दिए गए आरक्षण की अधिसूचना के संबंध में किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए राज्य सरकार, याचिकाकर्ता व अन्य पक्ष को सीधे सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी आरक्षण के खिलाफ लंबित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश के समक्ष हरियाणा में आर्थिक पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को 10 प्रतिशत वर्टिकल आरक्षण प्रदान करने वाली हरियाणा सरकार की अधिसूचना से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि इस आरक्षण से संबंधित किसी भी विवाद या स्पष्टीकरण के लिए सभी पक्षों को सुप्रीम कोर्ट जाना होगा। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं और उस पर वहीं निर्णय लिया जाएगा। ऐसी परिस्थितियों में हम सभी पक्षों को सलाह देते हैं कि ईबीपीजी कोटा के तहत की जा रही नियुक्तियों के संबंध में चुनौती देने या स्पष्टीकरण मांगने वालों को सुप्रीम कोर्ट जांए। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन रहते हाईकोर्ट से न तो कोई राहत मिल सकती है और न ही कोई स्पष्टीकरण।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें