फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की याचिका पर केंद्र ने दायर की रिपोर्ट

Thu, 06 Oct 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ओर से सुरक्षा की मांग किए जाने संबंधी याचिका पर वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट सौंपी, जिसे रिकार्ड पर लेते हुए जस्टिस आरके जैन ने इस मामले पर सुनवाई 18 अक्तूबर तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


सुरजेवाला की याचिका पर अब तक हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार भी अपना जवाब दाखिल कर स्पष्ट कर चुकी है कि प्रदेश सरकार ने रणदीप सुरजेवाला को उचित सुरक्षा दी हुई है। सुरजेवाला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि सुरेंद्र ग्योंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ग्योंग पिछले दिनों पकड़ा गया था और जेल में था, लेकिन पैरोल मिलने के बाद वो एक बार फिर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें