फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: अलगाववादियों को धन-हथियार उपलब्ध करवाने के आरोपी छात्र को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

Thu, 17 Aug 2023 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याची के वकील ने कहा कि याची 23 वर्षीय युवा छात्र है। वह कनाडा में आगे पढ़ाई करना चाहता था और वहां उसने प्रवेश भी ले लिया था। जब वह हवाई यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
bail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने व इसके इशारे पर अलगाववादियों को हथियार, गोला-बारूद, धन मुहैया करवाने के 23 साल के आरोपी छात्र को जमानत दे दी है। याची पर आरोप है कि वह पंजाब में शांति भंग करने के लिए धार्मिक संगठनों व राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने के लिए काम कर रहा था।

विज्ञापन


तरनतारन निवासी गुरलाल सिंह को मोहाली पुलिस ने 23 अगस्त 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा था। याचिकाकर्ता पर खालिस्तानी विचारधारा का अनुसरण करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। याची पर आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आईएसआई के इशारे पर अलगाववादियों को फंडिंग, हथियारों की सप्लाई व गोला-बारूद उपलब्ध करवाने का काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: हक की बात: रेलवे की गलती से छूटी ट्रेन, रिफंड से भी किया मना... फिर राष्ट्रपति को दी अर्जी और ले लिया भुगतान
विज्ञापन


याची के वकील ने कहा कि याची 23 वर्षीय युवा छात्र है। वह कनाडा में आगे पढ़ाई करना चाहता था और वहां उसने प्रवेश भी ले लिया था। जब वह हवाई यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। याची ने कहा कि उसका किसी भी प्रकार की किसी अवैध गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट ने कहा कि याची को केवल संदेह के आधार पर हिरासत में रखा जा रहा है। अभियोजन की दलील है कि यदि उसे जमानत दी गई तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है और गवाहों को प्रभावित कर सकता है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में जांच एजेंसी पहले ही सबूतों को जब्त कर चुकी है। केस का ट्रायल पूरा होने में समय लगेगा क्योंकि 22 गवाह में से किसी से भी पूछताछ नहीं की गई है। अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं इसलिए हाईकोर्ट ने याची को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें