फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी पार्क में फ्लैट्स के लिए अब तक पंजाब-हरियाणा ने नहीं दिए पैसे, सीएचबी फिर भेजेगा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) आईटी पार्क में पंजाब, हरियाणा और पीजीआई के अधिकारियों के लिए वीआईपी फ्लैट्स बना रहा है, लेकिन दोनों राज्यों की तरफ से अभी तक सीएचबी को कोई राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीएचबी एक बार फिर पत्र लिखने जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा व पीजीआई 25 फीसदी राशि जमा कराएंगे, तभी फ्लैट्स बनाने की आगे की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। सीएचबी ने हाल ही में दोनों राज्यों व पीजीआई को 25 प्रतिशत भुगतान करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अब दोबारा रिमांइडर भेजने की तैयारी है।
सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पत्र भेजा जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि फ्लैट्स के निर्माण के लिए उनकी तरफ से काफी काम किया जा चुका है, इसलिए वह अब राशि का इंतजार कर रहे हैं। फ्लैट्स के डिजाइन के लिए बोर्ड ने पंचकूला की कंपनी क्रिएटिव कंसोर्टियम को फाइनल किया है। इससे पहले बेस्ट डिजाइन के लिए बोर्ड ने आर्किटेक्ट के बीच प्रतियोगिता कराई थी। इसके बाद ही पंचकूला की इस कंपनी को काम आवंटित करके डिजाइन पर आगे काम करने के लिए कहा था। आईटी पार्क में यूटी प्रशासन ने 28 फ्लैट्स अपने अधिकारियों के लिए खरीदने हैं, जबकि पंजाब, हरियाणा अधिक फ्लैट्स की मांग कर रहे हैं। सीएचबी की यहां पर 10 टॉवर बनाने की योजना है। यहां एक फ्लैट करीब 2 करोड़ रुपये में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें