फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं मजदूर परिसंघ की पंजाब, हरियाणा व यूटी चंडीगढ़ इकाई गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंंडीगढ़। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं मजदूर परिसंघ की पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ इकाई का गठन किया गया। इसको लेकर वीरवार को चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस और सामान्य सभा आयोजित हुई। यह आयोजन सेक्टर 29 के बाबा सोहन सिंह भकना भवन में किया गया।
विज्ञापन


इसमें तीनों क्षेत्रों के विभिन्न केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता परिसंघ नई दिल्ली के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एसबी यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) के सदस्य तापस बोस भी उपस्थित थे। आयकर कर्मचारी महासंघ (आईटीईएफ) के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक नैन, मनविंदरबीर सिंह असीजा, अशोक कुमार और अंकित मित्तल भी शामिल हुए। सम्मेलन में केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े वेतन आयोग, न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर चर्चा हुई। सेवा संबंधी लंबित मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकता को जरूरी बताया।
नई कार्यकारिणी का गठन, शेखर तोमर बने अध्यक्ष
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आयकर कर्मचारी महासंघ के शेखर तोमर को अध्यक्ष चुना गया। सोहन लाल लालोत्रा को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी संगठनों को साथ लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। सम्मेलन का समापन कर्मचारियों की एकता और संघर्ष को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें