फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मिला बिल ऑनलाइन अपलोड करें और लाखों जीतें

Tue, 12 Jul 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
apply online - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शॉपिंग करने जाते हैं तो दुकानदार से बिल जरूर लें और इस बिल को ऑनलाइन अपलोड कर दें। ऐसा करने पर लाखों जीत सकते हैं। पंजाब सरकार ने अपना टैक्स स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘अपना टैक्स’ लांच किया गया। यह मोबाइल एप्लीकेशन एंड्राइड और आईओए (एपल) फोन दोनों पर उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन


उप कर और आबकारी कमिश्नर जेके जैन ने बताया कि इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए व्यापारियों और दुकानदारों पर नजर रखने में आसानी होगी। कई बार देखने में आता है कि दुकानदार, व्यापारी और औद्योगिक व्यक्ति बिल काटते समय बनता कर (टैक्स) तो ले लेता है परंतु विभाग से छुपा लेता है। यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है।

उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए विभाग ग्राहक से सीधे तौर पर जुड़ना चाहता है। इसलिए ग्राहक ने सिर्फ अपना बिल (कम से कम ) इस ऐप से अपलोड करना है। जब बिल इस ऐप से अपलोड हो जाएगा तो ग्राहक अपने आप नगद इनाम जीतने के काबिल हो जाएगा। यह नगद इनाम हर माह निकाला जाएगा। इस ड्रा में चुने जाने वाले ग्राहक को 50 हजार रुपये या उस द्वारा भुगतान किए बिल की पांच गुना अधिक राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा जो बिल के कर का भुगतान दुकानदार, व्यापारी तथा उद्योग की ओर से विभाग को नहीं किया गया होगा तो उस ग्राहक के पास मौका होगा कि उसने जिस रेट पर सामान खरीदा था उसे एक लाख रुपये या खरीद कीमत का पांच गुना ज्यादा नगद राशि से नवाजा जाएगा। पेट्रोल, डीजल, आटोमोबाइल. एलपीजी, बेकरी, प्लाईवुड और ईंटों के भट्ठों के बिल इनामी राशि प्राप्त करने के दायरे में नहीं आएंगे।

इनामी राशि के लिए प्रत्येक महीने की 16 तरीख से इनाम निकालने वाले दिन तक की एंट्री को वैध माना जाएगा। कम से कम 10 लोगों को या कुल अपलोड बिल के अधिक से अधिक एक फीसदी लोगों को यह राशी मिलेगी।  पहला ड्रॉ 15 अगस्त को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें