फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने BSF से मांगी शहीद भगत सिंह की पिस्टल, सांडर्स को मारी थी गोली

Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह
विज्ञापन
सरकार ने पत्र लिखकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से शहीद भगत सिंह से जुड़ी एक ऐसी चीज मांगी है, जिसका कनेक्शन सांडर्स से भी था। पंजाब सरकार ने डायरेक्टर जनरल को पत्र लिखकर शहीद भगत सिंह की प्वाइंट 32 कॉल्ट पिस्टल को लौटाने की मांग की है। इससे शहीद भगत सिंह ने 17 दिसंबर, 1928 को लाहौर के सहायक पुलिस अधीक्षक जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन


सरकार इस पिस्टल को राज्य के सैरसपाटा व सभ्याचारक मामले विभाग की तरफ से शहीद भगत सिंह की जन्मस्थल खटकड़कलां में स्थापित संग्रहालय में सुशोभित करना चाहती है। शहीद भगत सिंह की अहम निशानियों में शामिल इस पिस्टल को बीएसएफ ने अपने इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल आफ वेपंस एंड टैक्टिस (सीएसडब्ल्यूटी) के संग्रहालय में रखा है। वहां पर उसके बारे में किसी तरह की जानकारी भी नहीं दी गई है।

सैर सपाटा व सभ्याचारक मामले विभाग के अधीन सचिव ने बीती 24 जनवरी को बीएसएफ के नई दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर को भेजे पत्र में लिखा कि वह शहीद भगत सिंह के इस पिस्टल को उनकी जन्मस्थली पर खटकड़कलां में निर्मित संग्रहालय में रखना चाहते हैं। वहां पर उनकी तरफ से भगत सिंह की अन्य अहम निशानियों को यादगार के रूप में सुशोभित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले गुम हो गई थी पिस्टल

शहीद भगत सिंह
गौरतलब है कि पंजाब सरकार को दो माह पहले ही इस पिस्टल के बीएसएफ के इंदौर स्थित सीएसडब्ल्यूटी में होने की जानकारी मिली है।

कुछ समय पहले शहीदों की निशानियां तलाशने को लेकर शुरू किए अभियान के तहत सामने आया था कि शहीद भगत सिंह की लाहौर में उपयोग यूएस मेड कॉल्ट पिस्टल (बट नंबर 460-मंड बाडी नबंर 168896) अक्तूबर, 1969 तक पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के पास थी, जहां से वह गुम हो गई।

देश भर के संग्रहालयों से संपर्क किए जाने पर इस पिस्टल के सीएसडब्ल्यूटी में होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद ही राज्य के इतिहासकारों समेत शहीद भगत सिंह के भतीजे की तरफ से इसे पंजाब लाने की मांग की जा रही है।

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील एचसी अरोड़ा ने बताया कि सिर्फ यह पिस्टल ही नहीं बल्कि हमने राज्य सरकार से शहीद भगत सिंह से संबंधित सभी निजी निशानियों को वापस लाकर खटकड़कलां के संग्रहालय में स्थापित करने की मांग की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें