फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कई जगह आतंकी हमले का खतरा, सरकार ने ड्रोन उड़ाने पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 11 Oct 2019 04:14 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
drone
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत का असर यह हुआ है कि सूबे में अब शादी समारोह में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि अब बिना परमिशन ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे। डीसी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनकी परमिशन पर ही इलाके में ड्रोन उड़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन


सूबे में ड्रोन को लेकर जबरदस्त सनसनी फैली हुई है। ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियारों, ड्रग की खेप पहुंचायी गई है, इस नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऑपरेशन चलाया जा रही हैं।

एजेंसियों की सूचना है कि पंजाब में ड्रोन के जरिए हमले भी हो सकते हैं। इस इनपुट के बाद सरकार ने पंजाब में ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब अगर किसी को किसी कार्यक्रम या शादी समारोह में फोटोग्राफर को ड्रोन उड़ाना है तो इसके लिए उसे डीसी से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों का इनपुट है कि पंजाब में पठानकोट एयरबेस, आदमपुर वायुसेना अड्डा, जालंधर में इंडियन आयल टर्मिनल के अलावा हलवारा समेत कई इलाकों पर आतंकियों की नजर है और वह इन पर ड्रोन के जरिए हमला कर सकते हैं। 

हाल ही में पाक ने ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल किया है जो 10-15 किलो वजन के साथ उड़ने की क्षमता रखते हैं। इन ड्रोन के सहारे ही हथियारों की खेप भेजी गई थी। आईजी जोनल नोनिहाल सिंह का कहना है कि ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और डिप्टी कमिशनर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ड्रोन के जरिए वीडियो बनाने पर पाबंदी
वहीं फिरोजपुर के डीसी चंद्र गैंद ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक के अलावा क्षेत्र में होने वाले विवाह व अन्य समारोह में ड्रोन कैमरे के जरिये वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई है। डीसी का कहना है कि पिछले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार रात) में पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा के ऊपर ड्रोन भेजे जा रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसीलिए फिरोजपुर जिले में ड्रोन से वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें