फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: राज्यपाल बोले- सीमांत क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का केस

Mon, 12 Sep 2022 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बताया कि पूरे पंजाब में जहां भी पाकिस्तान से सीमा सटी है, वहां ड्रोन एक्टिविटी बढ़ गई हैं। सीमा पार बैठे तस्कर अब ड्रोन के जरिये नशा और हथियार भेज रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार बहुत जल्द एंट्री ड्रोन सिस्टम लगाने जा रही है।
विज्ञापन
संबोधित करते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अमृतसर और तरनतारन जिलों की सीमा पट्टी के सरपंचों से बात की और सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अगर पंच-सरपंच इन मुद्दों पर सरकार का समर्थन करते हैं तो ये समस्या कुछ ही दिनों में खत्म कर दी जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि जल्द एंट्री ड्रोन सिस्टम सीमा पर लगेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने सीमांत क्षेत्र में अवैध खनन पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस खनन से सीमा पर सेना के मोर्चों, बंकरों और पुलों को नुकसान हो रहा है, जिससे राष्ट्र की सुरक्षा को बड़ा खतरा है। वे सीमांत गांवों के पंचों-सरपंचों की मुश्किलें सुनने के बाद ग्रामीण प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि सीमा पार तस्करी हमारे दुश्मन देश की रणनीति है जो हमसे सीधे नहीं लड़ सकती, बल्कि ऐसी योजनाओं से देश को कमजोर करने का इरादा रखता है। तस्करी के उन्मूलन के लिए पंचों-सरपंचों के साथ-साथ प्रेस से भी समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी से लेकर नेता तक सभी चाहते हैं कि नशा खत्म हो लेकिन अभी तक इसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया गया है, जितना होना चाहिए था।
विज्ञापन


पंजाब की पाक से सटी सीमा पर लगेगा एंटी ड्रोन सिस्टम
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बताया कि पूरे पंजाब में जहां भी पाकिस्तान से सीमा सटी है, वहां ड्रोन एक्टिविटी बढ़ गई हैं। सीमा पार बैठे तस्कर अब ड्रोन के जरिये नशा और हथियार भेज रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार बहुत जल्द एंट्री ड्रोन सिस्टम लगाने जा रही है। 

पिछले दिनों इसका सफल परीक्षण भी हो चुका है। एंटी ड्रोन सिस्टम लगने के बाद पंजाब से लेकर राजस्थान तक बार्डर पर ड्रोन एक्टिविटी पर लगाम लग जाएगी। इसके बावजूद जब तक खनन पर लगाम नहीं लगती, तब तक देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें