फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल पीजीआई में भर्ती: प्रशासक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अभी चिकित्सकों की निगरानी में कटारिया

Thu, 24 Jul 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पीजीआई में भर्ती किया गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पीजीआई में भर्ती किया गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल को चोट लगी है। 
विज्ञापन


पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि प्रशासक गुलाब चंद कटारिया वीरवार दोपहर मामूली चोट लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय जी. गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित मनोज के नेतृत्व में वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई। अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही अपनी नियमित गतिविधियां फिर से शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल और उप निदेशक (प्रशासन) पंकज राय ने भी राज्यपाल कटारिया से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें