फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित बोले- खेती से जुड़ा हूं, किसानों का दुख-दर्द समझता हूं

Fri, 09 Jun 2023 12:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
गांव गट्टी राजोके पहुंचने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का स्वागत करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि नशे से पंजाब की आने वाली पीढ़ी को बचाना है। मैं भी गांव का रहने वाला व्यक्ति हूं, खेती से जुड़ा हूं। खेती से कितने कष्ट से कमाई होती है यह बात भली भांति जानने के साथ किसानों का दुख-दर्द समझता हूं। गुरुवार को राज्यपाल फिरोजपुर के सीमांत गांवों के ग्रामीणों से मिलने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोके पहुंचे थे और उन्हें सरहद पार से आने वाली हेरोइन व हथियारों की तस्करी रोकने में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग देने की बात कही है।

विज्ञापन


राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम हेरोइन और हथियार भारत में पहुंच रहे हैं, ये देश की सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकते हैं। इसे रोकने के लिए सरहद से सटे गांव के ग्रामीण सुरक्षा एजेंसियों व बीएसएफ का सहयोग दें, इनके सहयोग के बिना इसे रोकना कठिन है। देश की सुरक्षा में ग्रामीणों का अहम योगदान है।

पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान से ग्रामीण चौकस रहे, उनकी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे। ड्रोन से हेरोइन व हथियार मंगवाने वाले तस्करों की जानकारी पुलिस व बीएसएफ को दें। इस मौके पर राज्यपाल ने सरहदी किसानों की मुश्किलें सुनीं और कंटीली तार पार खेती में आने वाली समस्या सुनकर उसे हल करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों संग बैठक कर सीमांत जिले की कानून व्यवस्था व सरहद की चौकसी की जानकारी हासिल की। इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव वीके जंजूआ, विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें