फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पांचवीं बार पंजाब दौरे पर जाएंगे गवर्नर पुरोहित, कहा-मैं राजभवन में बैठने वाला राज्यपाल नहीं

Fri, 02 Jun 2023 09:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि वे राजभवन में बैठने वाले राज्यपाल नहीं है। अब तक वे पंजाब के सभी जिले घूम चुके हैं। पुराने दौरों के बाद राज्यपाल ने राज्य सरकार को कई सुझाव दिए थे। इन सुझावों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इन दौरों का कई लाभ मिलता है।
विज्ञापन
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित पांचवीं बार पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। वे गांवों में जाकर लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के सभी जिले घूम चुके हैं, राजभवन में बैठने वाले राज्यपाल नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि वह सात और आठ जून को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में जा रहे हैं। इस बार वह गांवों में भी जाएंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। यह समझने की कोशिश करेंगे कि वहां पर क्या हालात है। प्रशासक ने कहा कि उनका यह पांचवां दौरा होगा।

पुरोहित ने कहा कि वे राजभवन में बैठने वाले राज्यपाल नहीं है। अब तक वे पंजाब के सभी जिले घूम चुके हैं। पुराने दौरों के बाद राज्यपाल ने राज्य सरकार को कई सुझाव दिए थे। इन सुझावों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इन दौरों का कई लाभ मिलता है। केंद्रीय और राज्य सरकार की सभी एजेंसियां एक साथ मिलकर काम करती हैं। एक-दूसरे से बातचीत होती है। जिम्मेदारी तय होती है, जिसका असर सीमा पर नशे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के रूप में देखा भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा बेहद कड़ी हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab News: वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर हमदर्द को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर से पहले देना होगा सात दिन का नोटिस

मंत्री कटारूचक्क पर गंभीर आरोप, एक्शन जरूर लेंः राज्यपाल

पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के अश्लील वीडियो मामले पर एक्शन में देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक बार फिर कहना चाहते हैं कि संबंधित मंत्री पर एक्शन जरूर लें। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि भूलिए मत, जो आरोप उन पर लगे हैं वे काफी गंभीर हैं। बता दें कि मंत्री के खिलाफ अश्लील वीडियो के मामले का खुलासा कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की ओर से किया गया था। उन्होंने ही पंजाब राज्यपाल को कार्रवाई के बारे में शिकायत दी है लेकिन इस पर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने आरोपों का सीधे तौर पर खंडन करते हुए खैरा के खिलाफ मानहानि का केस करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शिक्षा पर सभी का अधिकारः पुरोहित
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है। पंजाब यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार की है, लेकिन वित्त की जिम्मेदारी चंडीगढ़ को दी गई है। तय हुआ था कि 60 फीसदी यूटी देगा। 20 फीसदी पंजाब और 20 फीसदी हरियाणा, लेकिन कई दशक पहले कोई मामला हो गया, जिसके बाद हरियाणा को महसूस हुआ कि उनका अपमान हुआ है इसलिए वे इससे बाहर हो गए। अब हरियाणा में कई कॉलेज खुल गए हैं। हरियाणा चाहता है कि उसके कॉलेजों को पीयू से मान्यता मिले। प्रशासक ने कहा कि उनके पास कई ज्ञापन आए, जिसके बाद उन्होंने सुझाव दिया है कि कोई नया फार्मूला अपनाने के बजाय पुराने तरीके को ही शुरू किया जाए। इससे पंजाब को फायदा ही है कि उन्हें कम पैसे देने होंगे और हरियाणा भी मदद कर सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें