फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: राज्यपाल ने सीएम मान को लिखा जवाबी पत्र, पूछा- 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया, कहां खर्च किया

Sat, 23 Sep 2023 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि पता चला कि आपके शासनकाल में पंजाब पर लगभग 50000 करोड़ का कर्ज बढ़ गया है। इस बड़ी राशि के उपयोग का विवरण दिया जाए ताकि प्रधानमंत्री को आश्वस्त कर सकूं कि धन का उचित उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का हिसाब मांग लिया है। इसे आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को राज्यपाल को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से आरडीएफ के बकाया 5637 करोड़ रुपये जारी कराने की खातिर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष पंजाब का यह मुद्दा उठाने की मांग की। 

विज्ञापन


अब जवाब में राज्यपाल पुरोहित ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि 5637 करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के बारे में आपका पत्र मिल गया है। इसमें आपने मुझे यह मामला प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने को कहा है। सबसे पहले मैं बताना चाहूंगा कि पंजाब के लोगों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि पंजाब सरकार ने उनके समक्ष यह मामला लाने से पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में यही उचित होगा कि मामले में कोई भी अगला कदम उठाने से पहले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार कर लिया जाए।

...ताकि प्रधानमंत्री को आश्वस्त कर सकूं

इसके अलावा राज्यपाल ने राज्य की वित्तीय स्थिति के संबंध में लिखा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर लगभग 50,000 करोड़ का कर्ज बढ़ गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से ऋण की इस भारी-भरकम राशि के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि पता चला कि आपके शासनकाल में पंजाब पर लगभग 50000 करोड़ का कर्ज बढ़ गया है। इस बड़ी राशि के उपयोग का विवरण दिया जाए ताकि प्रधानमंत्री को आश्वस्त कर सकूं कि धन का उचित उपयोग किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें