फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना: वर्चुअली मनेगा श्री गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व, अधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित 

Fri, 23 Apr 2021 07:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी के हिंदुओं के लिए दिए गए महान बलिदान की याद में उनके सहित पूरे पंजाब में बड़ा समागम करवाने की इच्छा थी लेकिन स्थिति ऐसा करने की इजाजत नहीं देती।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना के बढ़ते केसों के कारण पंजाब सरकार 28 अप्रैल से शुरू हो रहे नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के समारोह वर्चुअल तरीके से आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को यह घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कीर्तन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था टेलीविजन और सोशल मीडिया चैनलों पर की जाएगी और लोगों को अपने घरों से ही सरबत दे भले के लिए अरदास करने की अपील भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बीबी जगीर कौर से बात करेंगे कि संकट की स्थिति को देखते हुए सभी समागम वर्चुअल तरीके में बदल दिए जाएं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी के हिंदुओं के लिए दिए गए महान बलिदान की याद में उनके सहित पूरे पंजाब में बड़ा समागम करवाने की इच्छा थी लेकिन स्थिति ऐसा करने की इजाजत नहीं देती। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीवी पर समागम देखने और पहली मई को नौवीं पातशाही के प्रकाश पर्व के अवसर पर अपने घरों से ही सरबत दे भले के लिए अरदास करें। 
विज्ञापन


ऐतिहासिक जश्नों को देखने के लिए बनाई गई कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि सभी समागम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे लेकिन यह वर्चुअल तरीके से करवाए जाएंगे। इस तरह लोग व्यक्तिगत तौर पर इकठ्ठा नहीं होंगे। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों से ही कीर्तन के सीधे प्रसारण सहित विभिन्न समागमों में हिस्सा लें।  
विज्ञापन

पंजाब में अधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित

पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों के आईएएस/पीसीएस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। शुक्रवार को सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सभी अधिकारी कोविड संबंधी ड्यूटियों पर तैनात हैं, इसलिए राज्य सरकार ने 26-30 अप्रैल तक महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब सेक्टर -26 चंडीगढ़ में होने वाली आईएएस/पीसीएस अधिकारी और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की अगली तारीख के बारे में उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम सात दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा। परीक्षा स्थगित होने के बारे में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों को लिखित हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें