फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: श्री दरबार साहिब में नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाएगी मान सरकार, दुनिया भर में होगा गुरबाणी का प्रसारण

Thu, 07 Apr 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पूरी दुनिया में गुरबाणी का प्रसारण सुनिश्चित करने के लिए, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दरबार साहिब में सभी नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक बुनियादी ढांचे उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा राज्य सरकार को श्री दरबार साहिब अमृतसर में आधुनिक प्रसारण/संचार तकनीक स्थापित करने की इजाजत देने की अपील करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि ‘सरब सांझी गुरबानी’ के दुनिया भर में प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी ताकि ‘सरबत दे भले’ के ईश्वरीय संदेश को दुनिया भर में बसने वाले लोगों तक पहुंचाया जा सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्रयास संगत को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन-दीदार करने के साथ-साथ आनंदमयी ईश्वरीय गुरबानी सुनने का अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कार्य के लिए एसजीपीसी द्वारा सौंपी जाने वाली हर सेवा निभाने के लिए तैयार है।

अपने वीडियो संदेश में भगवंत मान ने एसजीपीसी से अपील की है कि वह सच्चखंड श्री दरबार साहिब से गुरबानी कीर्तन को एक ही माध्यम तक सीमित करने के बजाय सैटेलाइट टीवी समेत संचार के विभिन्न प्लेटफॉर्मों जैसे रेडियो, एफएम, सोशल मीडिया और मोबाइल एप पर प्रसारित किया जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा श्री दरबार साहिब में नवीनतम बुनियादी ढांचा/प्रौद्योगिकी स्थापित करने की पेशकश की, जिसमें नवीनतम कैमरे और प्रसारण उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा प्रसारण के अन्य डिजिटल माध्यम जैसे यू-ट्यूब, मोबाइल एप, धार्मिक चैनल या कोई अन्य चैनल, जो एक ही माध्यम के बजाय अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल कर गुरबानी का प्रसारण करना चाहते हों, उनके लिए भी सरकार अपेक्षित साजो-सामान और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, ताकि सरब सांझी गुरबानी को दुनिया भर में पहुंचाया जा सके। उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब सरकार इसका खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें