फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार बुलाएगी विधानसभा का विशेष सत्र, 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का पेश करेंगे ब्योरा

Sun, 01 Sep 2019 02:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब सरकार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। यह भी पता चला है कि इस विशेष सत्र के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में दो कैबिनेट मंत्रियों ने पत्रकारों बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को विशेष सत्र बुलाने का सुझाव दिया गया है। अभी विशेष सत्र की तिथि पर विचार नहीं हुआ है और संभवत: सोमवार की कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला ले लिया जाएगा। यह विशेष सत्र एक दिन का ही होगा। हालांकि इसमें श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से संबंधित कामकाज का ब्योरा पेश किए जाने के अलावा सदन में श्री गुरु नानक देव जी की विचारधारा की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सदन में कुछ अन्य सरकारी कामकाज के लिए भी समय निर्धारित किए जाने पर विचार हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पहली पातशाही के 550वें प्रकाश पर्व के तहत राज्य भर में कराए जाने वाले समारोहों में भाग लेने के लिए देश-विदेश से नानक नाम लेवा संगत को खुला न्योता दिया गया है और इस संगत के ठहरने के लिए प्रमुख स्थलों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।  राज्य सरकार की ओर से प्रकाश पर्व के मुख्य समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी निमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें