फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने आईटीआई में 814 नए ट्रेड किए शुरू : बैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 814 नए ट्रेड शुरू किए हैं। साथ ही इन संस्थानों में सीटों की संख्या 35,000 से बढ़ाकर 52,000 कर दी गई है। उद्योगों की जरूरतों और बाजार की मांग के अनुसार नए ट्रेड तैयार किए गए हैं।
बैंस ने कहा कि इन ट्रेड को उद्योग जगत के सहयोगियों, औद्योगिक प्रबंधन समितियों और पंजाब विकास आयोग से व्यापक सलाह के बाद तैयार किया गया है। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल से लैस कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये नए ट्रेड और कोर्स आधुनिक तकनीकों और रोजगार क्षमता को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को नवीनतम कौशल और ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि वे आज के कठिन प्रतिस्पर्धा वाले दौर में रोजगार पाने में सक्षम बन सकें। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के लिए कॅरिअर के अवसरों का विस्तार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें